पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमजोरों की मदद के लिए उच्च शिक्षा फंड

कमजोरों की मदद के लिए उच्च शिक्षा फंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा पा सकेंगे कमजोर विद्यार्थी

समाजद्वारा शुरू की गई इस पहल से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी को इसका फायदा मिलेगा। उच्च शिक्षा पाने के लिए विद्यार्थियों को राशि संबंधित समस्या नहीं आएगी।

कार्यालय संवाददाता|ब्यावरा

अग्रवालसमाज ने अग्रसेन जयंती महोत्सव पर गुरुवार रात अग्रवाल धर्मशाला में एक अहम निर्णय लिया है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर समाज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक फंड दिया जाएगा।

समाज के युवा पंकज अग्रवाल ने समारोह में इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में समाज अपने परिवारों का नाम रोशन कर चुके आधा दर्जन विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही सीबीएसई परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लाकर अव्वल रही समाज की छात्रा को लैपटॉप दिया। विद्यार्थियों को मिली खुशी को देख श्री अग्रवाल ने समाज के सदस्यों को उच्च शिक्षा फंड की व्यवस्था का सुझाव दिया। इसे समाज के सभी वरिष्ठों ने स्वीकार कर लिया।

समाज जिला अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने तत्काल इस फंड में 51 हजार प्रदान देने की घोषणा की। इसके बाद पंकज अग्रवाल ने 21 हजार, रवि मित्तल ने 21 हजार, मोहनलाल अग्रवाल नापानेरा ने 12 हजार 345, श्रीनाथ दास गर्ग ने 11 हजार, द्वारका प्रसाद अग्रवाल ने 11 हजार,श्रीकृष्णदास अग्रवाल ने 11 हजार, पंकज ऐरन ने 11 हजार, गजानंद गुप्ता ने 11 हजार रुपए की घोषणा फंड के लिए की है। इसके अलावा और भी कई लोगों ने फंड के लिए योगदान दिया।