पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ सौ गांवों की बिजली कटी

डेढ़ सौ गांवों की बिजली कटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बकाया राशि जमा नहीं होने से कटे बिजली कनेक्शन।

एक दर्जन गांवों की बिजली काटी

वसूलीअभियान के तहत कंपनी की टीम शुक्रवार को नरसिंहगढ़ और कुरावर क्षेत्र में सक्रिय रही। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने धनखेड़ी, श्याम बल्डी, मंगलाबी, मानागांव, मोयली, जामुन्या गोप चौहान, परोनीधाकड़, गरु पुरा जर हेड़ी आदि गांवों में बिजली कनेक्शन काटे। इसे मिलाकर अब तक कंपनी ने 150 गांवों में बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।

850ट्रांसफार्मर बंद किए

अधिकारियोंके मुताबिक कंपनी ने बकाया राशि वसूली के लिए अब तक गांवों में रखे 850 ट्रांसफार्मर बंद कर दिए हैं। जबकि गांवों में ही कृषि घरेलू उपयोग के लिए रखे 120 निजी ट्रांसफार्मर उठवा लिए हैं। गौरतलब है कि कंपनी राजगढ़ के 57, ब्यावरा के 36, नरसिंहगढ़ के 53 गांवों की बिजली काट चुकी है।

^जिले के साढ़े सोलह सौ से ज्यादा गांवों में कंपनी का 150 करोड़ रुपए बिजली की राशि बकाया है। इसे वसूलने के लिए कंपनी को कनेक्शन काटना पड़ रहे हैं। वसूली में उपभोक्ताओं की लगातार आनाकानी से बकाया राशि और बढ़ती जा रही है। इस कारण शासन स्तर पर कनेक्शन काटने का निर्णय लिया गया है। -राजीवकुमार शर्मा, एसईबिजली वितरण कंपनी राजगढ़

कार्यालय संवाददाता|राजगढ़

बिजलीबिलों के 150 करोड़ की बकाया राशि वसूलने बिजली कंपनी ने चार दिनों से गांवों के कनेक्शन काटना शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को नरसिंहगढ़ क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में बकाया नहीं चुकाने के कारण बिजली कंपनी ने कृषि घरेलू बिजली के कनेक्शन काट दिए। कंपनी बकाया राशि की वसूली के लिए जिले के साढ़े सोलह सौ गांवों में बिजली कनेक्शन काटेगी।

एसई बिजली वितरण कंपनी राजगढ़ आरके शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉक के गांवों में ग्रामीण उपभोक्ताओं ने सौ करोड़ रुपए के बिजली के बिल भुगतान नहीं किए। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से भी कंपनी को 50 करोड़ रुपए वसूलने हैं। बार बार नोटिस देने के बाद भी बिलों का भुगतान नहीं किए जाने से कंपनी को मजबूरन यह काम करना पड़ रहा है। श्री शर्मा के मुताबिक बकायादारों के गांवों की बिजली काटने का निर्णय प्रमुख सचिव और सीएमडी स्तर की बैठक में लिया गया है।