पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्रा के लिए पीले चावल देकर घर घर बांटे जा रहे आमंत्रण

यात्रा के लिए पीले चावल देकर घर-घर बांटे जा रहे आमंत्रण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा| हिंदूउत्सव समिति एक अक्टूबर को शाम पांच बजे से विशाल चुनरी यात्रा निकालेगी। इसके लिए समिति सदस्यों द्वारा लोगों के घर घर जाकर पीले चावल देकर यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया जा रहा है। सोमवार शाम सदस्यों ने शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली। इसके साथ ही लोगों को चुनरी यात्रा के लिए आमंत्रण पत्र बांटे। समिति ने बताया कि इस वर्ष 121 मीटर लंबी चुनरी यात्रा माता मंड मंदिर से निकाली जाएगी। यह शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए डिपो परिसर मां वैष्णोदेवी धाम पहुंचेगी।