- Hindi News
- आईजी ने बदहाल ट्रैफिक सुधारने के निर्देश दिए
आईजी ने बदहाल ट्रैफिक सुधारने के निर्देश दिए
ब्यावरा| शहरके बदहाल ट्रैफिक को दुरुस्त करने के लिए जल्द शहर में ट्रैफिक पुलिस अपना काम शुरू करेगी। जिला मुख्यालय पर मौजूद ट्रैफिक अमले के आधे जवान इस काम को अंजाम देंगे।
यह बात सोमवार दोपहर भोपाल रेंज के आईजी योगेश चौधरी ने थाना में कही। वे नवरात्रि आगामी तीज त्योहारों के चलते पुलिस की व्यवस्था सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी के लिए आए थे।आईजी श्रीचौधरी ने बताया कि आमतौर पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था जिला मुख्यालय पर रहती है लेकिन ब्यावरा से लगातार ट्रैफिक संबंधित शिकायतें मिलने के बाद यहां भी व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए एसपी सुशांत सक्सेना जल्द व्यवस्था बनाएंगे। आईजी ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी थाना हाईटेक हो रहे हैं। इसमें सीसी कैमरों की मदद से आपराधिक गतिविधियां दूर की जाएंगी। इस मौके पर एडिशनल एसपी संजय सिंह, एसपी श्रीसक्सेना, टीआई अशोक सिंह तोमर सहित आसपास थानों के प्रभारी सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।
व्यवस्था बनाने की जानकारी देते आईजी।