पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से रहेगी अपराध पर निगरानी

स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से रहेगी अपराध पर निगरानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलमंडल ब्यावरा स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियां रोकने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सात सीसी टीवी कैमरे लगाएगा। ताकि अपराधियों की धरपकड़ सहित स्टेशन पर होने वाले अपराधों को रोककर यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सके। रेल मंडल ने इस योजना पर मुहर लगा दी है।

जिले के प्रमुख ब्यावरा रेल्वे स्टेशन पर लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। पुलिस और जीआरपी इसकी रोकथाम नहीं कर पा रही है। इन गतिविधियों अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए करीब डेढ़ महीने पहले रेल मंडल को जीआरपी थाना द्वारा प्रपोजल भेजा गया था। इसके तहत स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटों लगातार निगरानी रखी जा सके। इस प्रस्ताव को वरिष्ठ कार्यालय ने एक दिन पहले मंजूरी दे दी है। ब्यावरा स्टेशन के अलावा इस रूट पर स्थित रुठियाई, गुना, शाजापुर आदि स्टेशनों पर भी सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

24घंटे होगी रिकार्डिंग: स्टेशनपरिसर में अलग-अलग जगहों पर सात सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों की शक्ल उनकी गतिविधियां रिकार्ड की जाएंगी। इन कैमरों के लिए स्टेशन मास्टर के कैबिन में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जहां पर लगे उपकरणों में रिकार्डिंग सेव कर ली जाएगी। इसके साथ ही यहां लगे मॉनीटरों पर अधिकारी सुरक्षाबल के लोग यात्रियों की गतिविधियों पर भी नजर रख सकेंगे।

ब्यावरा| सीसीटीवीकैमरे स्टेशन पर आने वाले हर यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

अपराध आतंक रोकने की कवायद

ब्यावरासे कुछ किमी दूरी पर राजस्थान राज्य की बार्डर है। जिले के विभिन्न हिस्सों में अपराध करने वाले लोग आसानी से ब्यावरा होते हुए राजस्थान के दूसरे शहरों में चले जाते हैं। इसी तरह राजस्थान से भी अपराधी पुलिस से बचने के फेर में राजगढ़ जिले में प्रवेश कर जाते हैं। सतत निगरानी से इन्हें रोका जा सकेगा। इतना ही नहीं स्टेशन ट्रेनों में चोरी जेबकतरी की घटनाएं भी अंजाम दी जा रही हैं। इनके आरोपियों की पहचान भी आसान हो सकेगी।

कहां लगेंगे कैमरे

योजनाके तहत यह कैमरे टिकट काउंटर के पास, प्लेटफार्म एक दो, स्टेशन परिसर, ऑटो वाहन पार्किंग जोन सहित मेन गेट पर ऐसी जगह लगाए जाएंगे, जहां से ज्यादा से ज्यादा लोगों पर नजर रखी जा सके।

अभी यह हालात

फिलहालरेल मंडल के जीआरपी जवान एक वीडियो कैमरे से स