अतिथि शिक्षक संघ की महापंचायत 7 को
ब्यावरा| अतिथिशिक्षक संघ ने रविवार को अंजनीलाल मंदिर धाम परिसर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की। इसमें संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शास्त्री ने सदस्यों को बताया कि संघ द्वारा सात अक्टूबर को भोपाल के शाहजहानी पार्क में महापंचायत रखी गई है। इसमें सैकड़ों सदस्य शामिल होंगे। बैठक में श्री शास्त्री ने जिला कार्यकारिणी बनाई। इसमें जिला अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र नागर, उपाध्यक्ष मुकेश नागर, सचिव रामसिंह वर्मा सहसचिव पद के लिए गणपत कुशवाह को नियुक्त किया है। इस मौके पर कई सदस्य मौजूद थे।