- Hindi News
- सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में दिया ज्ञापन
सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में दिया ज्ञापन
ब्यावरा| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने सोमवार दोपहर सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कॉलेज प्राचार्य डा. वीके जैन को दिया इसमें सदस्यों ने मांग की है कि इस प्रणाली के चलते वर्ष भर विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी अन्य एक्टिविटी में हिस्सा नहीं ले पाते हैं। विद्यार्थियों के हित में सेमेस्टर प्रणाली हटाकर वार्षिक पद्धति से अध्यापन कार्य परीक्षाएं आयोजित कराएं। ज्ञापन सौंपने के मौके पर विद्यार्थी परिषद के हरिप्रसाद दांगी, भूपेंद्र साहू, स्वदीप रघुवंशी, तनु गुप्ता, अजय ठाकुर, राम भील, ललित चौहान, आकाश, राहुल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।