- Hindi News
- विधायक के इंतजार में तीन घंटे देरी से निकला कृषि क्रांति रथ
विधायक के इंतजार में तीन घंटे देरी से निकला कृषि क्रांति रथ
पच्चीस दिन गांव-गांव में दी जाएगी जानकारी
ब्यावरा|कृषिमहोत्सवयोजना की शुरुआत गुरुवार दोपहर कृषि उपज मंडी परिसर में की गई। अगले पच्चीस दिनों तक ब्लॉक के 294 गांवों के हजारों किसानों को कृषि क्रांति रथ से शासन की योजनाओं का फायदा मिलेगा। इसकी शुरुआत विधायक नारायण सिंह पंवार, पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, एसडीएम एमसी किशोरे, तहसीलदार एसडी धाकड़, मंडी अध्यक्ष मकलेश चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने की। यहां किसानों को इस योजना से होने वाले फायदे बताए। इस मौके पर कृषि विस्तार अधिकारी आरडी सिलावट, पशु चिकित्सक एमपी शर्मा, उद्यानिकी अधिकारी पीआर पांडे, मानसिंह राजपूत सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
राजगढ़। तीन घंटे विधायक का इंतजार किया, इसके बाद जपं ने रवाना किया कृषि क्रांति रथ।
कार्यालय संवाददाताद|राजगढ़
जिलेके छह ब्लॉक में गुरुवार दोपहर एक बजे कृषि महोत्सव की शुरुआत होनी थी। हर ब्लॉक से कृषि क्रांति रथ को गांव-गांव के लिए रवाना किया गया। लेकिन राजगढ़ ब्लॉक के कृषि क्रांति रथ को तीन घंटे तक विधायक का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी विधायक नहीं पहुंचे तो जपं अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।
कृषि विभाग द्वारा स्टेडियम परिसर में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। दोपहर एक बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में किसानों को खेती की जानकारी दी गई। विधायक अमरसिंह यादव के हाथों दोपहर एक बजे कृषि क्रांति रथ को रवाना किया जाना था लेकिन विधायक शाम चार बजे तक यहां नहीं आए। इसलिए रथ को तीन घंटे बाद भी रवाना नहीं किया जा सका। आखिर में कार्यक्रम के विशेष अतिथि जपं अध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने ही रथ को हरी झंडी दिखाकर क्लस्टर गांव में जाने के लिए रवाना किया। इस मौके पर एसडीएम आरपी अहिरवार, मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधी हेमंद्र पंवार, कृषि उपसंचालक जेएस पंद्राम, हरीश मालवीय सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।