वाहनों की भिड़ंत में छह घायल
ब्यावरा|शुक्रवार शामचार बजे सुठालिया रोड पर गांव गिंदौरहाट के पास दो जीपों की भिड़ंत में दोनों वाहनों में सवार कानजी लाल मालवीय निवासी सालरिया खेड़ी, सुंदर हेडा गांव निवासी जसवंत, बद्रीलाल सुतार,राकेश तंवर, पानी बाई तंवर सहित सामंत सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया है।