पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा पंडाल में नहीं कर सकते रिकार्डिंग

गरबा पंडाल में नहीं कर सकते रिकार्डिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन स्थानों पर हो रहे गरबा के आयोजन

शहीदकॉलोनी पार्क, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला, मेड़तवाल धर्मशाला सहित इंदौर नाका महादेव मित्र मंडल की झांकी परिसर में गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इन स्थानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा जवान तैनात किए गए हैं।

पुलिस ने कहा-महिलाओं सहित युवतियों के हित में उठाया कदम

कार्यालयसंवाददाता|ब्यावरा

नवरात्रिको लेकर कई जगहों पर गरबे का आयोजन किया जा रहा है। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं सहित युवतियां देवी भजनों पर नृत्य कर रही हैं। इसी को लेकर पुलिस ने गरबा पंडाल में मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग फोटो लेने पर पाबंदी लगा दी है।

पुलिस को मिली शिकायतों के अनुसार कई असामाजिक तत्व फोटो खीचकर सोसल वेबसाइट पर डाल रहे हैं। थाना टीआई अशोक सिंह तोमर ने बताया कि युवतियों सहित महिलाओं के हित में यह कदम उठाया है। गरबा पंडाल में बाहरी तत्वों द्वारा ऐसा किए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पंडाल में रिकार्डिंग करने से पहले आयोजन समिति को जानकारी देना होगी ताकि उन्हें युवक की जानकारी रहे।