चुनरी यात्रा के लिए घर-घर देंगे आमंत्रण
ब्यावरा|नवरात्र पर्वके तहत हिंदू उत्सव समिति एक अक्टूबर को चुनरी यात्रा निकालेगी। इसमें मां वैष्णोदेवी को 111 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई जाएगी। यह निर्णय शनिवार को शीतला माता मंदिर में रखी गई बैठक में हिंदू उत्सव समिति ने लिया। सदस्यों के अनुसार विशाल चुनरी यात्रा माता मंड से शाम चार बजे से निकाली जाएगी। इसके लिए सदस्य घर घर जाकर लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रण देंगे। बैठक में विनोद शिवहरे, गोपाल अग्रवाल, आरएस राजपूत, आलोक प्रसाद आदि मौजूद थे।