पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्तों की सच्ची पुकार पर अवतरित होते हैं प्रभु

भक्तों की सच्ची पुकार पर अवतरित होते हैं प्रभु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा | लंकापति रावण के अत्याचार से साधु संत परेशान हो गए थे। उन्होंने भगवान से अपनी रक्षा की गुहार लगाई। इस पर प्रभु ने दशरथ के घर श्रीराम के रूप में जन्म लिया। इसके बाद अयोध्या में चारों ओर खुशियां छा गईं। यह बात रविवार शाम अंजनीलाल मंदिर धाम परिसर में चल रही संगीतमयी राम कथा में बाल संत शाश्वत भार्गव ने अपनी कथा में कही। कथा में इस दिन भगवान राम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा कथा पांडाल को सजाया गया। कथा में बाल संत ने कहा कि भक्तों की सच्ची पुकार के बाद प्रभु धरती पर अवतरित हो गए। राजा दशरथ सहित पूरी अयोध्या में खुशियां मनाईं। इन पर कथा सुन रहे सैकड़ों श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे।