डाकघर का सर्वर फेल, काम ठप
डाकघरसे जुड़े ग्राहक शनिवार को खासे परेशान रहे। डाकघर में उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे थे।
इससे रुपए के लेन देन, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट सहित अन्य जरूरी काम निबटाने के लिए ग्राहक परेशान नजर आए। डाकघर में सर्वर समस्या बनी हुई थी। इससे कंप्यूटर आदि उपकरण ठप पड़े थे। इस बीच कई लोग बैरंग लौटने को मजबूर रहे। ग्राहक घनश्याम सिंह, निकेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि चार दिन पहले भी यह समस्या हुई थी। संबंधित अधिकारी इस समस्या को दूर करने में लापरवाही बरत रहे हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए अधिकारियों को समस्या स्थाई रूप से हल करना चाहिए। इस मामले में डाकघर के पोस्ट मास्टर रविंद्र कौशल का कहना है कि बिजली समस्या की वजह से सर्वर प्राब्लम हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए टेक्निशयन बुलाया है।