पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधीक्षक ने ~500 ऑनलाइन जमा कर किया कोर बैंकिंग का शुभारंभ

अधीक्षक ने ~500 ऑनलाइन जमा कर किया कोर बैंकिंग का शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके मुख्य डाकघर में सोमवार से कोर बैंकिंग की शुरुआत कर दी है। डाकघर अधीक्षक सीहोर एके जैन ने फीता काटकर सेवा का शुभारंभ किया और स्वयं के खाते में ऑनलाइन पांच सौ रुपए भी डाले।

जिला डाकघर को सुबह 10 बजे कोर बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा गया ताकि क्षेत्र के 58 हजार ग्राहकों को ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा मिल सके। श्री जैन ने ग्राहकों से डाकघर की बैंकिंग सेवाएं लेने के लिए कहा। इस मौके पर पोस्ट मास्टर एसएस साहू, रवींद्र भार्गव, सुनील सोलंकी, सगीर अहमद, राजेंद्र पुष्पद, रजनी मीणा सहित सैकड़ों ग्राहक मौजूद थे। श्रीजैन ने बताय कि पहले चरण में जिला मुख्यालय के पोस्ट ऑफिस को कोर बैंकिंग से जोड़ा गया है। अब 20 फरवरी को ब्यावरा में इस सेवा की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद नरसिंहगढ़ के पोस्ट ऑफिस में सुविधा शुरू होगी। इन तीनों शहरों में एटीएम सेवा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए एटीएम कक्ष का निर्माण किया जा रहा है।

फीता काटकर सीहोर अधीक्षक ने की कोर बैंकिंग की शुरुआत।