वाहनों में खचाखच भरी जा रहीं सवारियां
ब्यावरा|परिवहन विभागकी कार्रवाई नहीं हाेने से क्षेत्र में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग का सिलसिला जारी है। हालात ये हैं कि छोटे वाहनों में सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही हैं।। इसके अलावा बसों में छतों पर सवारियां बैठाई जा रही हैं। इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। सोमवार को भी ब्यावरा से सुठालिया, बीनागंज आदि रूटों पर चल रहे छोटी दूरी के सवारी वाहनों में यात्री वाहन लटकते हुए सफर करते नजर आए। गिरीश नारायण, हरिओम चंद्र आदि ने ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की मांग की है।