- Hindi News
- छात्रावास की छात्राओं की सेहत जांची, दवा दी
छात्रावास की छात्राओं की सेहत जांची, दवा दी
ब्यावरा|सोमवार कोस्वास्थ्य विभाग की टीम ने तहसील परिसर स्थित बालिका छात्रावास में बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने सर्दी खांसी से पीड़ित छात्राओं को दवाएं दी। जानकारी के अनुसार जिस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्रावास पहुंची थी तब अधिकांश छात्राएं स्कूल पहुंच चुकी थी। इससे छात्रावास में मौजूद 80 में से सिर्फ बीस 25 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण हो पाया।