- Hindi News
- सड़क बनाने सर्वे किया, प्रपोजल नहीं बनाया
सड़क बनाने सर्वे किया, प्रपोजल नहीं बनाया
सुठालियारोड के बदहाल बायपास की सड़क का सीसीकरण करने पीडब्ल्यूडी ने पिछले माह सर्वे कराया था लेकिन अब तक इसका प्रपोजल तैयार कर शासन को नहीं भेजा गया है। इससे वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
एबी रोड बस स्टैंड मंडी गेट से सुठालिया रोड तक 1.6 किमी लंबी सड़क की हालत खराब है। गड्ढे ज्यादा होने से इस पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। इसी को लेकर बायपास मार्ग का सीसीकरण करने का प्लान बनाया गया था। इस दौरान दो नई पुलिया बनाने की बात भी कही गई थी। सारी प्रक्रिया को गुजरे एक माह हो गया लेकिन अब तक प्रपोजल ही तैयार नहीं किया गया।
निर्देशित करेंगे
^हमनेबायपास को सीसीकरण में बदलने के लिए सर्वे करा लिया है। इसका प्रपोजल जल्द तैयार करने के लिए संबंधितों को निर्देशित करेंगे। -आरएसविश्वकर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी
सुठालिया बायपास की सड़क पर डामर का नामोनिशान तक नहीं बचा है।
औपचारिकता