सड़क से हटवाईं दुकानें
ब्यावरा|सोमवार केहाट बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नपा और पुलिस ने संयुक्त मुहिम चलाई। इस दौरान सड़क पर लग रही सब्जी की दुकानों को हटवाया गया। मुहिम की शुरुआत अस्पताल चौराहे से की गई। इसके बाद एबी रोड मंदिर के पास, अंहिसा द्वार के पास सहित मेन रोड के अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सभी दुकानदारों को हाट बाजार के लिए चयनित किए गए पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मौजूद मैदान पर दुकान लगाने के आदेश दिए।