पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली गुल होते ही बंद हो जाती हैं डाक सेवाएं

बिजली गुल होते ही बंद हो जाती हैं डाक सेवाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाकघरमें बिजली जाते ही कामकाज ठप हो जाता है। डाकघर से जुड़े अधिकारियों ने लंबे समय बाद भी बिजली के वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए। इससे सैकड़ों ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

डाकघर से हजारों ग्राहक जुड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार इनमें से सैकड़ों ग्राहक जरूरी कामकाज के लिए यहां रोज पहुंचते हैं, लेकिन बिजली बंद होने की दशा में इनके कामकाज नहीं हो पाते। दरअसल डाकघर में मौजूद जनरेटर पिछले कई समय से खराब है। इसे समय रहते ठीक नहीं कराया गया।

इससे बिजली गुल होने पर कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण काम नहीं कर पाते। ऐसे में ग्राहकों को बिजली का इंतजार करना होता है। इसमे ग्राहकों का समय खराब होता है।

कई बार बैरंग लौटे ग्राहक

डाकघरसे जुड़े नारायण प्रसाद, महेश चंद्र आदि ने बताया कि जनरेटर सुविधा नहीं होने पर कई बार ग्राहक बैरंग लौटने को मजबूर रहते हैं। कायदे से यहां बिजली के वैकल्पिक इंतजाम कराए जाना चाहिए। इस मामले में पोस्ट मास्टर रविंद्र कौशल का कहना है कि जनरेटर ठीक करने के लिए इंजीनियर आया था। वह इस्टीमेट बनाकर ले गया। उम्मीद है कि यह जल्द ठीक हो जाएगा।