पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 रुपए तक के स्टांप का टोटा

50 रुपए तक के स्टांप का टोटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पतालरोड नए तहसील भवन परिसर में लंबे समय से लोगों को स्टांप नहीं मिल रहे। लोगों को स्टांप खरीदने के लिए लंबा फासला तय कर पुराने तहसील परिसर में जाना पड़ रहा है। इसमें लोगों का समय खराब हो रहा है।

ब्यावरा। पुराने नए तहसील परिसर में लोग स्टांप के लिए परेशान हो रहे हैं।

कार्यालय संवाददाता|ब्यावरा

पुरानीनए तहसील परिसर में लोग दो तीन दिनों से छोटी राशि के स्टांप के लिए परेशान हो रहे हैं। स्टांप नहीं मिलने से लोगों के जरूरी काम समय पर नहीं हो पा रहे। मंगलवार को सुबह भी पुराने तहसील परिसर में कई लोग स्टांप के लिए परेशान होते रहे। हरी सिंह यादव, रामकैलाश पवैया, जगदीश नारायण ने बताया कि तीन चार दिनों से उपकोषालय सहित स्टांप वेंडरों के पास 10,20,50 रुपए के स्टांप नहीं हैं।

यहहो रही परेशानियां : छोटीराशि के स्टांप नहीं मिलने से लोग अपने अनुबंध, किराया नामा सहित अन्य काम नहीं कर पा रहे। जरूरी होने पर कई लोग बड़ी राशि के स्टांप खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। इसमें उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

एसडी धाकड़ तहसीलदार का कहना है कि ट्रेजरी में ही छोटे स्टॉप कम हैं। एक- दो दिन में समस्या हल हो जाएगी।