पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा किसान मोर्चा एक लाख सदस्य बनाएगा

भाजपा किसान मोर्चा एक लाख सदस्य बनाएगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा|भाजपा किसानमोर्चा ने मंगलवार दोपहर कृषि उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, संगठन मंत्री कृष्ण कुमार अग्निहोत्री, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मानसिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सदस्यों को बताया कि किसान मोर्चा 12 दिसंबर से अगले वर्ष 31 मार्च तक जिले में एक लाख नए सदस्य बनाएगी। इसके लिए जिले के सोलह मंडलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में जिला संयोजक रामनारायण दांगी, राधेश्याम यादव, जगदीश राजपूत, विजय सिंह किरार, प्रेमसिंह यादव, फूलसिंह कुशवाह, शिवनारायण दांगी, देवी सिंह परमार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।