सड़क पर डाल रहे निर्माण सामग्री
ब्यावरा| शहरके विभिन्न इलाकों में निर्माण कार्यों की सामग्री बीच सड़क पर डाली जा रही है। इससे लोगों को निकलने में परेशानियां हो रही हैं। मंगलवार सुबह मातामंड क्षेत्र की पुलिया, जगात चौक नाले के पुल पर रेत डली थी। इस वजह से लोग आने जाने में परेशान हो रहे थे। राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।