पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव के िलए नहीं पर्याप्त इंतजाम

पंचायत चुनाव के िलए नहीं पर्याप्त इंतजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा| निकायचुनाव के बाद अब प्रशासन जनपद पंचायतों के चुनाव की तैयारी में लग गया। जनपद चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने पंचायत क्षेत्र में 262 मतदान केंद्र बनाए हैं लेकिन मतदान केंद्रों में अब तक इंतजाम नहीं किए गए। ऐसे में मतदान के दौरान मतदाता परेशान रहेंगे।

जनपद पंचायत ने अपनी 109 पंचायतों में त्रिस्तरीय जनपद चुनाव कराने के लिए 287 गांवों में से 262 गांवों में मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें जनपद पंचायतों के चुनाव के दौरान एक लाख 40 हजार 571 मतदाता जिला पंचायत, जनपद सदस्य सरपंच चुनने के लिए ईवीएम का बटन दबाएंगे। जबकि पंचों के चुनने के लिए मतदाताओं को ठप्पा लगाना होगा।

ठीकसे नहीं किया जा रहा ईवीएम का प्रचार-पहली बारजनपद चुनावों में ईवीएम का उपयोग होने जा रहा है। इसके लिए जनपद से जुड़े कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में ईवीएम की मदद से मतदान कराने का प्रचार करने में लगे हैं, लेकिन सही मायने में काम नहीं हो पा रहा। ऐसे में मतदान के दौरान मतदाताओं के सामने गफलत के हालात पैदा हो सकते हैं।

मतदानके लिए तैयार नहीं मतदान केंद्र, लाइव- भास्करटीम ने जनपद पंचायत के बनाए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। जहां विपरीत हालात नजर आए। एक नजर मतदान जपं सीईओ एमपी सिंह ने बताया कि मतदान से पहले सभी मतदान केंद्र अपडेट हो जाएंगे। कुछ मतदान केंद्रों में पेयजल से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे।