यात्री हुए परेशान
ब्यावरा|बीते कईदिनों से गुना से उज्जैन की ओर जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन लगातार लेट हो रही है। इससे यात्रियों को इसका फायदा नहीं मिल रहा। मंगलवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर दो बजे से दस घंटे लेट रही थी। बुधवार को भी यह दोपहर दो बजे की बजाय देर शाम को स्टेशन से रवाना हुई। रेल मंडल के अनुसार यह ट्रेन शुरू से ही लेट चल रही है।