पार्किंग जोन बन रहा पुल
ब्यावरा| पंचमुखीहनुमान मंदिर के पास नाले पर लाखों की लागत से बनाया गया पुल पार्किंग जोन बन रहा है। दरअसल पुल पर वाहन मालिक अपने बड़े वाहनों को सुबह से देर शाम तक खड़े कर देते हैं। ऐसे में दोपहिया सहित अन्य वाहन चालकों को आने जाने में परेशानियां हो रही हैं। क्षेत्र के महेंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन से पुल पर खड़े हो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।