गाय को मिले राष्ट्र माता का दर्जा
ब्यावरा|गाय धनके साथ यश वैभव प्रदान करती है जो पुण्य तीर्थ स्थलों पर नहीं मिल सकता वह पुण्य गाय को घास खिलाने से मिलता है। इसीलिए सभी को गायों की रक्षा करने के साथ इनका सम्मान करना चाहिए। गाय हमारे लिए पूजनीय है इसीलिए इसे राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए। यह बात गुरुवार दोपहर अंजनीलाल मंदिर रोड श्री नृसिंह गोशाला परिसर में अपने सत्संग के दौरान गोपाल मणि महाराज ने कही। वे यहां जन जागरण रैली लेकर आए थे। अपने सत्संग में महाराज श्री ने कहा कि गाय सदैव पूजनीय रहेगी। इससे पहले नृसिंह गोशाला सेवा समिति ने शहर के प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकाली थी। इसका समापन गोशाला परिसर में किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।