क्षतिग्रस्त होने लगी पेयजल टंकियां
क्षतिग्रस्त होने लगी पेयजल टंकियां
ब्यावरा| नगरकी कई टंकियां बदहाल हो चुकी हैं जिनसे हमेशा पानी रिसता रहता है। इसके बाद भी नपा इस आेर ध्यान नहीं दे रही है। एबी रोड मुल्तानपुरा क्षेत्र में मौजूद पेयजल टंकी की हालत खराब है। टंकी की दीवारों में दरारें पड़ चुकी है। इसके अलावा एसडीएम निवास के पास मौजूद पेयजल टंकी के साथ शहीद कॉलोनी टंकी की हालत भी खराब है। नपा ने इन टंकियों की मरम्मत पर काफी समय से ध्यान नहीं दिया है।