पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक का अपहरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा|मलावर क्षेत्रके गांव सीलखेड़ा के एक युवक का बुधवार सुबह 11 बजे सेकनपुर माता मंदिर के पास चार पहिया वाहन से आए तीन चार युवकों ने अपहरण कर लिया। पुलिस के अनुसार सीलखेड़ा गांव निवासी शिवचरण यादव 35 वर्ष सुबह अपने घर से निकला था। माता मंदिर के पास चार पहिया वाहन से आए खुजनेर निवासी रामेश्वर यादव और उसके साथियों ने शिवचरण का अपहरण कर लिया। पुलिस ने रामेश्वर उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण बनाया है। यह अपहरण किस वजह से किया गया अभी ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।