- Hindi News
- बिना रेडियम रिफ्लेक्टर दौड़ा रहे ट्रैक्टर ट्रॉलियां
बिना रेडियम रिफ्लेक्टर दौड़ा रहे ट्रैक्टर ट्रॉलियां
सड़कसुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस प्रशासन ने ट्रॉली चालकों को हिदायत देते हुए कई ट्रॉलियों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाए थे। कुछ दिन बाद ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया और सड़कों पर दिन रात बगैर रेडियम रिफ्लेक्टर की ट्राॅलियां दौड़ती नजर आने लगी हैं। रात में वाहन चालकों को इनसे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
शहर की मेन रोड के साथ आसपास के ग्रामीण रास्तों में बगैर रेडियम पट्टी की ट्रॉलियां दौड़ रहीं हैं। पुलिस प्रशासन इन पर ध्यान नहीं दे रहा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने तीन चार दिन ही मुहिम चलाई थी। इसके बाद यह कार्रवाई बंद कर दी गई।
वाहनचालकों को खतरा
दरअसलबगैर रेडियम रिफ्लेक्टर की ट्रॉलियां रात में वाहन चालकों को ठीक से नजर नहीं आती। पीछे रहे वाहन चालकों को इनसे दुर्घटना की आशंका रहती है। वाहन चालक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ट्रॉली के पिछले हिस्से में रेडियम रिफ्लेक्टर लगा होने से यह वाहन दूर से नजर जाता है। इससे वाहन चालकों को अपने आगे जा रहे वाहन की जानकारी मिल जाती है। पुलिस प्रशासन को बगैर रेडियम पट्टी की ट्रॉलियों के खिलाफ मुहिम लगातार चलाना चाहिए। इस मामले में टीआई भारत सिंह ठाकुर का कहना है कि हम जल्द ही इस तरह की कार्रवाई शुरू करेंगे।