पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| ब्यावरा

मप्रशिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में इस बार शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग साफ्टवेयर में शिक्षकों की जानकारी फीड कर रहा है। पारदर्शिता लाने के लिए पहली बार यह प्रयोग किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कक्षा 10 12वीं की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। इसमें कक्षा दसवीं में जिले के 21 हजार 858 कक्षा बारहवीं के 14 हजार 822 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी ऑन लाइन लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों की विषयवार जानकारी बैंक खाता नंबर फीड किए जा रहे हैं। परीक्षा से पहले किस केंद्र में किस शिक्षक की ड्यूटी लगना है। जिला शिक्षा विभाग के परीक्षा प्रभारी यशपाल सिंह हाड़ा के अनुसार इसमें अति आवश्यक अधिनियम का पालन किया जाएगा।