पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिया टूटने से 20 किमी का चक्कर लगाकर घर पहुंचते हैं 12 गांव के लोग

पुलिया टूटने से 20 किमी का चक्कर लगाकर घर पहुंचते हैं 12 गांव के लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावर| चारसाल पहले भीलखेड़ी -ताजपुरा के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे करीब 12 गांवों के लोगों को 20 किमी का लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते से ब्यावरा के लिए जाना पड़ रहा है। ग्रामीण पवन शर्मा, गोविंद शर्मा, गिरिराज शर्मा, रामबगस दांगी, प्रेमनारायण दांगी, जगदीश नागर, मुकेश दांगी आदि ने बताया कि मंडावर, बैरसिया, कांकरवाल, उदयपुरिया, ताजपुरा, कोटरी, रनावा जैसे गांवों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई है। इसकी शिकायत एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय में की जा चुकी है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण सन 2011 में 1.50 करोड़ की लागत से किया गया था। इसका रखरखाव व्यय शासन ने 6.58 लाख रुपए निर्धारित किया था।

निर्माण के 4 साल के अंदर ही पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।