पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमआरआई से पता चलेगी बिजली की खपत

एमआरआई से पता चलेगी बिजली की खपत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतें दूर करने के लिए बिजली वितरण कंपनी ने इलेक्ट्राॅनिक विथ एमआरआई मीटर लगाने का काम शुरू किया है। इससे उपभोक्ता को अपने घर में हर आधे घंटे में होने वाली बिजली की खपत की जानकारी मिलेगी।

बिजली वितरण कंपनी से जिले में एक लाख 60 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इनमें से अधिकांश उपभोक्ताओं को प्रति माह बिजली बिल, मीटर बंद होने, बिजली लोड आदि की शिकायत रहती है। इसके लिए उन्हें बिजली कंपनी के दफ्तर के चक्कर काटते पड़ते हैं। यह समस्या दूर करने बिजली कंपनी उपभोक्ताओं के घरों में इलेक्ट्राॅनिक एमआरआई(मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट) मीटर लगा रही है।

जिले भर में ऐसे मीटर लगाए जा रहे हैं।

सुविधा