पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा मुक्त युवाओं से ही बनेगा स्वर्णिम भारत

नशा मुक्त युवाओं से ही बनेगा स्वर्णिम भारत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| ब्यावरा

अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने नशा मुक्त पर्यावरण युक्त भारत विषय पर गुरुवार दोपहर कृषि उपज मंडी परिसर में जिला छात्र सम्मेलन का आयोजित किया। यहां परिषद के संगठन मंत्री विजय अठवाल ने कहा कि देश के नशा मुक्त युवा ही स्वर्णिम भारत का निर्माण कर सकते हैं। नशे से विनाश होता है। सम्मेलन में संघ के विभाग कार्यवाह प्रमोद पंवार, विधायक नारायण सिंह पंवार, नपा अध्यक्ष अखिलेश जोशी आदि ने भी अपने संबोधन में नशा मुक्त पर्यावरण युक्त भारत बनाने का आह्वान किया। इसके बाद विद्यार्थी परिषद ने मंडी परिसर से जागरूकता रैली निकाली। इसमें स्वामी विवेकानंद की झांकी सजाई गई। नशा मुक्त भारत बनाने का आह्वान करते हुए यह जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सुभाष चौक पहुंची। यहां भाजपा के वरिष्ठ के साथ विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने खुले मंच में संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणाम बताए। इसके बाद रैली वापस मंडी परिसर पहुंची। यहां विद्यार्थी परिषद द्वारा पूर्व में आयोजित की गई निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के हरीप्रसाद दांगी, केपी पंवार, तनु गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

रैली में मौजूद सैकड़ों सदस्य।