स्टांप की कमी से नहीं हो सके जरूरी करार
पुरानेतहसील परिसर में दो दिनों से स्टांप के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों के जरूरी कामकाज इस कमी की वजह अटक रहे हैं।
पुराने तहसील परिसर में गुरुवार को भी कई लोग परेशान नजर आए क्योंकि ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र के लोगों को स्टांप नहीं मिल रहे। वे तहसील परिसर के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसके अलावा गुरुवार को कई लोगों को नोटरी टिकट भी नहीं मिले। इससे लोगों के जरूरी करारनामे, शपथ पत्रों, अनुबंध, रजिस्ट्रियां, किराएनामे सहित अन्य काम काज नहीं हो पा रहे।
अटकेहुए हैं कामकाज:क्षेत्र केसुनील शर्मा, पंकज मेवाडे़ सहित अन्य लोगों ने बताया कि समय पर स्टांप नहीं मिलने से लोग परेशान हो गए। दूर दराज गांवों से रहे ग्रामीण वापस लौट रहे हैं। लोगों का समय पैसा दोनों का नुकसान हो रहा है। बीते दो दिनों से लोगों को दस, बीस, पचास और सौ के स्टांप नहीं मिल पा रहे।
डिमांड भेजी है
^स्टांप के लिए हमने वरिष्ठ कार्यालय में डिमांड पहुंचाई है। जल्द लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी। विजयसेन, तहसीलदार ब्यावरा
पुरानी तहसील परिसर में परेशान हो रहे हैं लोग।