पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिथि शिक्षक संघ ने विधायक को दिया ज्ञापन

अतिथि शिक्षक संघ ने विधायक को दिया ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा|अतिथि शिक्षकसंघ ने गुरुवार दोपहर अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर विधायक नारायण सिंह पंवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें अतिथि शिक्षकों ने बताया कि तहसील में 1380 अतिथि शिक्षक वर्ग एक से तीन के पद पर कार्य कर रहे हैं। शासन ने कई बार आश्वासन दिया कि प्रति वर्ष चार अंक प्रदान किए जाएंगे, लेकिन यह आश्वासन अब तक हकीकत में नहीं बदला। हमारी मांग विधान सभा सत्र के दौरान शासन के समक्ष रखी जाए। विधायक श्री पंवार को ज्ञापन सौंपने के मौके पर अतिथि शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मेहरबान सिंह उमठ, उपाध्यक्ष मुकेश नागर, बसंत नागर, सुनील रजक मौजूद थे।