संकरे पुल पर देर तक फंसे रहे वाहन
ब्यावरा| गुरुवारदोपहर एबी रोड अहिंसा द्वार के पास संकरे पुल से बड़े वाहन के निकलने से जाम के हालात बन गए। पुल के दोनों ओर कई वाहन चालक देर तक जाम में फंसे रहे। आसपास के दुकानदारों ने बमुश्किल पुल पर लगा जाम खुलवाया। इसके बाद मेन रोड पर आवागमन सुचारू हुआ। जाम में फंसे वाहन चालक दिनेश चंद्र, प्रेमलाल वर्मा आदि ने कहा कि प्रशासन ने सड़क पर लग रहे सब्जी बाजार को नियत स्थान पर पहुंचा दिया। अब पुलिस प्रशासन को दिन में शहरी सीमा रोड से बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।