पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई नहीं होने से परेशान हैं वार्ड 10 के रहवासी

सफाई नहीं होने से परेशान हैं वार्ड 10 के रहवासी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़| नगरपालिका की उदासीनता से काछी मोहल्ला ब्यावरा के रहवासी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्ड नंबर दस के काछी मोहल्ले में हनुमान मंदिर के पीछे के गली मोहल्ले गंदगी से पटे पड़े हैं। इससे रहवासियों को गंदगी, बदबू और मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद सहित नपा अधिकारियों को रहवासियों द्वारा कई बार लिखित शिकायत करने के बाद भी यहां सफाई नहीं कराई जा रही है। इसके अलावा मोहल्ले में अन्य मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। इस कारण वार्ड के गली, मोहल्लों की सड़कें बदहाल होने के साथ नालियों के पानी की निकासी नहीं है। इससे घरों का पानी सड़क और खाली प्लाट में भर रहा है। इसमें मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं, जो बीमारियों का कारण बन रहे हैं। दुखद स्थिति यह है कि स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद भी सफाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी के साथ स्वाइन फ्लू बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। रहवासी दिनेश अहिरवार, रूपसिंह ठाकुर, रामबाबू रजक, विनोद शर्मा सहित दर्जनों लोगाें ने बताया कि यहां पानी के लिए पाइप लाइन नहीं है। सड़क और नालियां भी नहीं बनाई गई हैं। इसके लिए सीएमओ सहित पार्षद को कई बार लिखित आवेदन कर व्यवस्थाएं कराने की मांग की जा चुकी हैं। लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।