- Hindi News
- अग्रसेन महोत्सव कल से होंगी कई प्रतियोिगताएं
अग्रसेन महोत्सव कल से होंगी कई प्रतियोिगताएं
ब्यावरा|अग्रवाल समाजअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 20 से 26 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। अग्रवाल धर्मशाला में इस महोत्सव की शुरुआत 20 सितंबर से की जाएगी। 26 सितंबर तक कई सांस्कृतिक, प्रतियोगिताएं सहित धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम समाज की धर्मशाला में आयोजित किए जाएंगे।
20 सितंबर : दोपहरतीन बजे से बच्चों के लिए ड्रेस पहनकर तैयार होना प्रतियोगिता, इसके बाद तत्कालीन भाषण, महिलाओं युवतियों के लिए अखबार से थैले बनाना, साडी पिन डेकोरेशन।
21सितंबर : दोपहरतीन बजे से बच्चों की सब्जी के वाद्य यंत्र, एक मिनट, महिलाओं के लिए पके चावल से नमकीन डिश बनाना, नेल आर्ट आदि।
22सितंबर : महिलाओंके लिए दोपहर तीन बजे से तत्कालीन भाषण, ग्रीटिंग कार्ड बनाने सहित बाद में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता।
23सितंबर : दोपहरतीन बजे से बच्चों के लिए पेपर आर्ट, सामान्य ज्ञान मौखिक के बाद महिलाओं के लिए राजस्थानी पहनावा, एक मिनट आदि।
24सितंबर : शामशाम बजे समाज धर्मशाला में अग्रसेन मेला का आयोजन, इसमें समाज की महिलाएं युवतियां विभिन्न पकवानों के स्टॉल लगाएंगी।
25सितंबर : समाजके युवा सदस्यों द्वारा सुबह 11 बजे से स्लो मोटर साइकिल रेस, दोपहर बारह बजे से कबड्डी, दोपहर तीन बजे से समाज द्वारा विशाल चल समारोह के बाद शाम को धर्मशाला में धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।
26सितंबर : विभिन्नप्रतियोगिताओं में विजेताओं को समाज द्वारा शाम सात बजे से एसी गार्डन में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
कब कौन सी प्रतियोगिता