- Hindi News
- राजगढ़|जनपद पंचायतराजगढ़ में खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। नोडल अधिकारी
राजगढ़|जनपद पंचायतराजगढ़ में खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। नोडल अधिकारी डीके सक्सेना ने बताया कि इस मेले में आधा दर्जन से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। इसमें रोजगार...
राजगढ़|जनपद पंचायतराजगढ़ में खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। नोडल अधिकारी डीके सक्सेना ने बताया कि इस मेले में आधा दर्जन से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। इसमें रोजगार पाने के लिए बेरोजगार युवक अपने मूल दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते हैं।
डेममें मिला शव
ब्यावरा|गुरुवार सुबहदूधी नदी कुशलपुरा डेम में पीपलहेला गांव के एक युवक का शव मिला। पीपलहेला गांव निवासी निर्मल पुत्र नाथूलाल नागर 40 वर्ष बुधवार शाम को अपने दोस्तों के साथ डेम परिसर में पिकनिक मनाने गया था। इस बीच निर्मल डेम में नहाने के दौरान पानी में डूब गया था। इसकी तलाश के लिए पुलिस टीम ने घंटों मशक्कत की थी,लेकिन देर रात तक युवक नहीं मिल था। गुरुवार सुबह उक्त युवक का शव डेम के पानी में तैरता मिला। इस हादसे के बाद पीपलहेला गांव में मातम छा गया।
कबड्डीस्पर्धा 29 को
ब्यावरा|क्रीड़ा भारतीद्वारा ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 29 सितंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय के मैदान पर होगी। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में एसडीएम एमसी किशोरे, एसडीओपी जेपी मिश्रा,टीआई एएस तोमर, खेल युवा कल्याण अधिकारी शर्मिला डामर मौजूद रहेंगे।
टक्करमें दो घायल
ब्यावरा|आगरा-मुंबई राष्ट्रीयराजमार्ग पर गांव परसूलिया के पास गुरुवार शाम छह बजे ट्रकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दोनों वाहनों में एक ट्रक का चालक आरोन निवासी बलराम धाकड़ दूसरे ट्रक का चालक मुरैना क्षेत्र निवासी संजय 25 वर्ष घायल हो गए। दोनों को 108 वाहन से सिविल अस्पताल में भर्ती किया। गंभीर घायल बलराम को भोपाल के लिए रेफर किया है।