राज्य स्तर पर खेलेंगे दो खिलाड़ी
राज्य स्तर पर खेलेंगे दो खिलाड़ी
ब्यावरा| शिवपुरीमें बीस सितंबर से होने वाली राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में मलावर क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी मेहरबान सिंह कुलदीप राणा अपनी खेल प्रतिभाएं दिखाएंगे। स्कूल के व्यायाम निर्देशक देवेंद्र सक्सेना ने बताया कि इन दोनों होनहार छात्र खिलाड़ियों का चयन पिछले दिनों विदिशा में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ था। स्कूल के इन दोनों खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन पर स्कूल प्राचार्य महेश यादव, स्टॉफ सदस्यों सहित खेल जगत से जुड़ी हस्तियां गौरवांवित हो रही हैं।
बैंकके सामने से बाइक चोरी
सुठालिया|गुरुवारदोपहरबैंक के सामने से टोड़ी गांव निवासी जय सिंह की बाइक चोरी हो गई। इस मामले में थाने में शिकायत की है।