पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले वर्ष फिर मिलेगा निशुल्क देवी दर्शन यात्रा लाभ

अगले वर्ष फिर मिलेगा निशुल्क देवी दर्शन यात्रा लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा|अगले वर्षभी कटरा स्थित मां वैष्णो देवी दर्शन का निशुल्क लाभ क्षेत्र के कई श्रद्धालुओं को मिलेगा। इसमें कई श्रद्धालुओं की यात्रा खान पान का खर्चा समाज सेवी रीतेश अग्रवाल नापानेरा द्वारा वहन किया जाएगा। यह बात रीतेश अग्रवाल मित्र मंडल ने बुधवार को भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान से मुलाकात के दौरान कही। समाज सेवी श्रीअग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र के 189 श्रद्धालुओं को निशुल्क देवी दर्शन कराया गया। इससे कई श्रद्धालुओं को देवी दर्शन लाभ मिला था। श्रद्धालुओं को देवी दर्शन के बाद मिली खुशी को देखते हुए अगले वर्ष भी क्षेत्र के कई श्रद्धालुओं को निशुल्क देवी दर्शन यात्रा पर ले जाया जाएगा। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने मित्र मंडल द्वारा किए जा रहे इस धार्मिक पहल को उत्कृष्ट बताते हुए अगली बार देवी दर्शन को जाने वाली यात्रा में अपनी भागीदारी निभाने की बात कही। इस मौके पर मित्र मंडल के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को रिमोट संचालित भगवान श्रीनाथजी की प्रतिमा भेंट की गई। इस मौके पर मनीष अग्रवाल, भाजपा के शशिकांत त्रिपाठी, हेमंत अग्रवाल, राजू गोयल, प्रवीण वर्मा आदि मौजूद थे।