बिजली चोरी की पर नहीं लगी रोक
अस्पताल रोड पर भी चोरी की बिजली से दुकान रोशन की जा रही है।
प्रतिमाह लाखों यूनिट बिजली चोरी
बिजलीकंपनी के मुताबिक क्षेत्र में प्रतिमाह 29 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। इसके विपरीत बिजली कंपनी को प्रतिमाह महज 16 लाख यूनिट बिजली खपत का राजस्व प्राप्त होता है। प्रतिमाह बिजली कंपनी को 13 लाख यूनिट बिजली की खपत का नुकसान होता है।
हजारोंलोगों को यह नुकसान
चोरबिजली की चोरी करते हुए खुले तारों पर अपने तार डालते हैं। इससे कई बार फॉल्ट हो जाता है। इस वजह से शहर के कई इलाकों में घंटों तक बिजली बंद रहती है। इससे लोग अंधेरे में परेशान रहते हैं। प्रतिमाह बिजली कंपनी द्वारा थमाए जाने वाले बिजली के बिल की राशि भी जमा करते रहे हैं।
कार्यालय संवाददाता|ब्यावरा
बिजलीकंपनी की लाख कवायद के बावजूद बिजली चोरी नहीं रुक पा रही है। क्षेत्र के कई इलाके में चोरी की बिजली से दुकानें घर रोशन किए जा रहे हैं। इसका खामियाजा बिजली उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। बिजली चोरी करते समय होने वाले फॉल्ट से हजारों उपभोक्ताओं को देर तक बिजली नहीं मिल रही। इसके बाद भी उपभोक्ता प्रतिमाह बिजली खपत का बिल जमा करते हैं, लेकिन बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बिजली कंपनी से क्षेत्र के साढ़े नौ हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं,लेकिन लोगों को समय पर पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि शहर के कई इलाकों में धड़ल्ले से बिजली चोरी की जा रही है। चोरी की बिजली से कई लोग दुकानों सहित घरों को रोशन कर रहे हैं, इसका विपरीत असर हजारों उपभोक्ताओं पर पड़ता है। भास्कर टीम ने रविवार सोमवार को कई स्थानों का जायजा लिया। जहां चोरी की बिजली से दुकानें रोशन की जा रही हैं।
कार्रवाईकी जा रही है
^बिजलीकंपनी द्वारा बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिन इलाकों में बिजली चोरी हो रही है। वहां जल्द कार्रवाई की जाएगी। -कैलाशचौधरी, एईबिजली वितरण कंपनी ब्यावरा
2
4
3
1
कब कहां : सोमवारअस्पताल रोड अंजनीलाल मंदिर रोड पर
क्याहालात : अस्पतालरोड के एक दुकानदार ने अपनी दुकान रोशन के लिए पास से निकले बिजली तारों पर अपनी लाइन डाल रखी थी। वहीं अंजनीलाल मंदिर रोड पर दो दुकानदारों चार मकानों में चोरी की बिजली से बिजली संबंधित उपकरण चलाए जा रहे थे।
कबकहां : रविवाररात राज