पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अव्यवस्थाओं के बीच पहले दिन हुई परीक्षा

अव्यवस्थाओं के बीच पहले दिन हुई परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षा केंद्र में बिजली इंतजाम नहीं थे।

^जिन परीक्षा केंद्रों में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके इंतजाम कराए जाएंगे। वहीं सुरक्षा चौकसी भी बनाई जाएगी। -जेपीयादव, बीईओब्यावरा

परीक्षार्थियोंको यह हुई परेशानी

परीक्षाकेंद्रों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से परीक्षार्थी आंखें गढ़ाकर परीक्षा देने को मजबूर हो गए। केंद्रों के बाहर पुलिस व्यवस्था नहीं होने से कई परीक्षार्थी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। जबकि राज्य ओपन की कक्षा 10 12 वीं की परीक्षाएं 8 फरवरी 2015 तक होना है।

कार्यालय संवाददाता|ब्यावरा

मप्रराज्य ओपन की हाई हायर सेकंडरी परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। शिक्षा विभाग ने शहर की तेरह शिक्षण संस्थाओं को परीक्षा केंद्र बनाया, लेकिन अधिकांश केंद्रों में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की सुविधाएं नहीं मिलीं। ऐसे में परीक्षार्थी बगैर सुरक्षा बिजली व्यवस्था के बीच परीक्षा देने को मजबूर रहे।

शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे से कक्षा 10 वीं के गणित विषय का पेपर था। अधिकांश परीक्षा केंद्रों को शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए अपडेट नहीं कराया। ऐसे में कई केंद्रों में परीक्षार्थी परेशान नजर आए। भास्कर टीम ने परीक्षा के पहले ही दिन परीक्षा केंद्रों की जानकारी के लिए जायजा लिया। जहां विपरीत हालात दिखाई दिए। जबकि इनमें से कई केंद्रों में रविवार को व्यापमं महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक परीक्षा होना है।

कब कहां : शनिवारसुबह 11 बजे उत्कृष्ट विद्यालय

केंद्रके क्या हालात : इसदिन स्कूल के जिस कक्ष में परीक्षा आयोजित की जा रही थी। वहां बिजली के इंतजाम नहीं थे। इसी के साथ स्कूल परिसर के बाहर पुलिस जवान भी मौजूद नहीं थे।

कबकहां : सुबह11.30 पर सरदार पटेल स्कूल परीक्षा केंद्र

क्याहालात : इसकेंद्र के जिस कक्ष में परीक्षा ली जा रही थी। वहां बिजली फिटिंग तो थी,लेकिन कक्ष में रोशनी के लिए ट्यूब लाइट बल्ब नहीं लगे थे। सुरक्षा इंतजाम भी सिफर नजर आए।

एक नजर परीक्षा केंद्रों पर