आधे घंटे तक जाम में फंसे पुलिस वाहन
ब्यावरा|शनिवार दोपहरएबी रोड इंदौर नाका अजनार नदी पुल के पास दुकानों के सामने खड़े ट्रैक्टर ट्रॉलियों से जाम लग गया। इस बीच पुलिस वाहन सहित अन्य कई वाहन फंस गए। इससे आधे घंटे तक मेन रोड पर ट्रैफिक बाधित रहा। आसपास के दुकानदारों ने मेन रोड पर खड़े बड़े वाहनों को व्यवस्थित किया। इसके बाद सड़क पर आवागमन सुचारू हुआ। जाम से बाहर निकले रामदयाल सिंह, हरी किशन शर्मा सहित अन्य वाहन चालकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक सुधार की कवायद शुरू करना चाहिए। इंदौर नाका क्षेत्र में अनाज की दुकानों के सामने कई वाहन देर तक खड़े रहते हैं। इनसे जाम लग जाता है। प्रशासन को सड़क पर खड़े हो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करना चाहिए।