पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परेशानी के बीच हजारों की परीक्षा

परेशानी के बीच हजारों की परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेन रोड पर सुबह दोपहर आधे आधे घंटे तक जाम लगा जिससे लोग परेशान होते रहे।

ब्यावरा|महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने रविवार को शहर की नौ शिक्षण संस्थाओं को परीक्षा केंद्र बनाया। इनमें 4 हजार 412 में से चार हजार 252 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंची। इसी के साथ दोपहर दो बजे से उत्कृष्ट स्कूल परीक्षा केंद्र में आयोजित परीक्षा में सात सौ परीक्षार्थी पहुंची।कई परीक्षा केंद्रों में मिली अव्यवस्थाओं पर डिप्टी कलेक्टर ने संबंधित स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाई। इसी के साथ परीक्षा के दौरान सुबह दोपहर को मेन रोड पर कई बार जाम के हालात बने वहीं एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को यात्रा भत्ता देने में आनाकानी पर हंगामा हुआ।

दोबार लगा लंबा जाम : परीक्षाके लिए जिले के कई शहरों से अपने निजी चार पहिया वाहनों से आए परीक्षार्थियों के वाहनों से सुबह साढ़े आठ बजे एबी रोड पेट्रोल पंप के सामने लंबा जाम लग गया। आधे घंटे तक लगे इस जाम में कई वाहन फंसे रहे। दोपहर साढ़े बारह बजे बाद परीक्षा समाप्त होने पर भी इसी रोड पर देर तक लंबा जाम लगा रहा।

अव्यवस्थाओंपर फटकार

परीक्षाका जायजा लेने सुबह डिप्टी कलेक्टर अंजली शाह सहित अन्य अधिकारी कई परीक्षा केंद्र पहुंचे। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर को एबी रोड कन्या हायर सेकंडरी परीक्षा केंद्र के मैदान में पानी भरा मिला। वहीं इसी केंद्र के एक कक्ष में बेतरतीब रखे फर्नीचर से परीक्षार्थियों को हो रही परेशानी पर उन्होंने स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाई।

यात्राभत्ता नहीं देने का आरोप

इधरउत्कृष्ट स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रही युवतियों महिलाओं ने यात्रा भत्ता नहीं देने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार संबंधित विभाग द्वारा सामान्य वर्ग को छोड़कर अन्य वर्गों के परीक्षार्थी जो दूर शहरों गांवों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे थे। उन सभी को 97 पैसे प्रति किमी के मान से यात्रा भत्ता देना था,लेकिन उत्कृष्ट स्कूल के कई परीक्षार्थियों को यह नहीं दिया गया। इस पर नरसिंहगढ़ की प्रियंका, इकलेरा की सीमा, पचोर की वैशाली सहित अन्य युवतियों महिलाओं ने यात्रा भत्ता नहीं देने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। मामले के तूल पकड़ने के बाद संबंधित अधिकारी ने यात्रा भत्ता देना शुरू कर दिया था।