पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने दिया ज्ञापन

रेल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा|रेल सफरसे जुड़े जिले के हजारों यात्रियों की रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर जिला रेल उपभोक्ता फोरम ने रविवार शाम सांसद रोडमल नागर को रेस्ट हाउस में ज्ञापन सौंपा। इसमें सदस्यों ने बीना नागदा पैसेंजर ट्रेन में छह अतिरिक्त कोच लगवाने, गुना से सुबह छह बजे इंदौर के लिए शाम छह बजे इंदौर से गुना की ओर ट्रेन चलाने, इलाहाबाद से अजमेर तक ट्रेन चलाने, भोपाल रामगंज मंडी रेल लाइन में बजट बढ़वाने सहित अन्य मांगे रखीं। ज्ञापन सौंपने के मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, जगदीश अग्रवाल, विनोद शिवहरे, गोपाल बादशाह, नारायण गोयल, गोपाल दास मोदानी, फूलसिंह कुशवाह, राजू यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।