साढ़े नौ बजे तक छाया रहा कोहरा, ठंड बढ़ी
कोहरे के आगोश में लिपटा रहा शहर
ब्यावरा|शहरसहितआसपास क्षेत्र में शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद रविवार सुबह शहर सहित आसपास का क्षेत्र कोहरे के आगोश में गया। अल सुबह से देर तक घना कोहरा छाने से आगरा मुंबई जयपुर जबलपुर राष्ट्रीय मार्ग पर काफी देर तक वाहनों के पहिए थमे रहे। सुबह नौ बजे बाद सूरज बादलों की ओट से बाहर निकला तब जाकर हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। ठंड बढ़ने से सुबह जरूरी कामकाज के लिए जाने वाले लोग कोहरे के बीच ठिठुरते हुए सड़कों से निकले। इसी के साथ कई स्थानों पर लोग सर्दी से बचाने के लिए अलावा का सहारा लेते नजर आए।
ब्यावरा। रविवार को घने कोहरे के बीच निकलते वाहन।भास्कर
कार्यालय संवाददाताद|राजगढ़
जिलेमें दो दिनों से हो रही बारिश, ओला और आंधी का दौर रविवार को थम गया लेकिन इसके बाद कोहरे और धुंध ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इससे जिले से गुजरने वाले दोनों नेशनल हाईवे और दूसरे मार्गों पर घंटों तक हजारों वाहनों के पहिए थमे रहे। करीब साढ़े नौ बजे छंटा तब जाकर यातायात जनजीवन सुचारू हो सका।
शनिवार दिन में बारिश के बाद रात के समय कई जगहों पर रुक रुक कर बारिश होती रही। इसके बाद आसमान में घना कोहरा धुंध छा गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक इस धुंध की वजह से दस फीट दूरी पर खड़े वाहन भी नजर नहीं रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे और एबी रोड नेशनल हाईवे पर हुई। जयपुर से लोडेड ट्रक लेकर भोपाल जा रहे चालक सुरेंदर सिंह और रूपसिंह ने बताया कि रात में घने कोहरे से उन्हें करीब सात घंटों तक धुंध छंटने का इंतजार करना पड़ा। वहीं सुबह से राजगढ़-ब्यावरा के बीच चल रहे छोटे चार पहिया दोपहिया वाहनों को भी आगे बढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जहां देर रात से लेकर सुबह करीब नौ बजे तक हजारों की तादाद में छोटे बड़े वाहन यहां वहां रुके रहे। हालांकि साढ़े नौ बजे के बाद कोहरा छंटने लगा। इससे करीब दस बजे से धूप निकल आई लेकिन आसमान में बादल और शीत लहर से सर्दी महसूस होती रही। हालांकि शाम तक बादल छा गए।
औरखराब रह सकता है मौसम : मौसमकार्यालय गुना के प्रभारी राकेश कुमार के मुताबिक उत्तरी भारत में हो रही पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फवारी का असर अब भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बना हुआ है। वहीं संवहनी बादलों के कारण कुछ जगहों पर अब भी बारिश होने की आशंका है। एक-दो