- Hindi News
- अब तक एक भी बड़ी चोरी ट्रेस नहीं कर पाई पुलिस
अब तक एक भी बड़ी चोरी ट्रेस नहीं कर पाई पुलिस
वृद्ध को अगवा कर पांच हजार लूटे
नागरमोहल्ला जोशी गली में रहने वाले लोगों के मुताबिक उन्हें सालों से कोई भी सिपाही या दस्ता रात में गश्त करते नहीं दिखा। अलबत्ता वह एक प्रायवेट चौकीदार को दस-दस रुपए महीना देकर गश्त कराते हैं। शहर के दूसरे इलाकों में भी यही हालात हैं।
जिलेमें नहीं फोरेंसिक अमला
जिलेमें सालों से फाेरेंसिक एक्सपर्ट सहित फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और दूसरी एफएसएल टीम नहीं है। इस कारण इस घटना की जांच आरक्षक लेवल ट्रेंड स्टाफ से कराई गई। बड़ी घटनाओं में एफएसएल टीम नहीं होने से मामलों की जांच तेजी से नहीं बढ़ पाती।
ब्यावरा|सुठालिया क्षेत्रके गांव नेवज के एक वृद्ध को अगवा कर उसके साथ लूट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नेवज गांव निवासी मोतीलाल सौंधिया 50 वर्ष शुक्रवार को अपने गांव से ब्यावरा के बाजार में खरीददारी के लिए आया था। इसके बाद उक्त वृद्ध अपने साथ गांव की ओर मक्का लेकर जाने लगा , तभी चार युवकों ने मक्का खरीदने के बहाने उसे अपनी जीप में बैठा लिया। इसके बाद बदमाश वृद्ध को जीप में बैठाकर गुना रूट की ओर ले गए। इस बीच बदमाशों ने वृद्ध को बेहोश कर उसके पास रखे पांच हजार रुपए लूट लिए। वहीं वृद्ध को गुना से आगे एक खेत में डाल दिया। शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश के बाद वृद्ध के होश आया और उसने पूरी बात पास मौजूद एक ढाबा संचालक को बताई। संचालक ने वृद्ध की मदद करते हुए उन्हें ब्यावरा की ओर रवाना किया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी वृद्ध ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने वृद्ध को निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया है।
खरला नाला से आगे नहीं चल रहा पता
जांचके दौरान रात में पुलिस का स्नूफर डॉग एसपी बंगला के आगे खरला नाला तक जाकर रुक गया। इसके आगे आरोपी कहां फरार हुए फिलहाल पुलिस अंदाजा नहीं लगा पा रही।
कनपटी पर पड़े निशान दिखाते मिश्री लाल तिवारी
कम आंक रही है पुलिस
डकैतीके शिकार पंडित मिश्री लाल तिवारी और पुष्पाबाई तिवारी ने बताया कि जितना सामान गया है, उसको पुलिस कम आंक रही है। उनके मुताबिक डकैत 20 लाख रुपए, 15 तोला सोना, 10 किलो चांदी और एफडी ले गए हैं।
सुबह डकैती का पता लगते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।
तो शायद होती डकैती
शनिवारको हुई इस डकैती की घटना के डेढ़ साल पहले भी मिश्रीलाल तिवारी के घर लाखों की चोरी हुई थी। ल