ध्वजा रोहण के साथ पौष पशु मेला शुरू
ब्यावरा|मेला ग्राउंडपर रविवार सुबह पौष पशु मेले का शुभारंभ ध्वजा रोहण के साथ किया गया। इस मौके पर विधायक नारायण सिंह पंवार, नपा सीएमओ इकरार अहमद सहित भाजपा कांग्रेस के पार्षद सहित नपा कर्मचारी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को इस मेले की चावड़ी खुलेगी। इस बीच मेले में दूर दराज के व्यापारी उन्नत किस्म के मवेशियों की खरीद फरोख्त करेंगे। मेले का समापन 28 दिसंबर को किया जाएगा।
ब्यावरा। ध्वजा रोहण करते जनप्रतिनिधि।