- Hindi News
- प्रतिमा स्थल परिसर में भाजपाइयों ने की सफाई
प्रतिमा स्थल परिसर में भाजपाइयों ने की सफाई
कार्यालय संवाददाता| ब्यावरा
आओबनाएं अपना मध्य प्रदेश कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा द्वारा महापुरुषों की प्रतिमा स्थल परिसर सहित आसपास क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।
सुबह पुराना बस स्टैंड परिसर में मौजूद डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थल परिसर में विधायक नारायण सिंह पंवार, नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष अखिलेश जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश पंवार, पूर्व नपाध्यक्ष राधाकृष्ण बड़ोने, गोपाल बादशाह, मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा, राजू यादव, अमित शर्मा सहित भाजपा के अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं ने मिलकर सफाई की। साथ ही परिसर में मौजूद कूड़ा करकट एकत्रित कर उसे नियत स्थान पर फेंका। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने आसपास के लोगों से क्षेत्र में सफाई बनाए रखने का आह्वान किया।
पहले दिन बनाए 200 सदस्य
ब्यावरा| भाजपाअल्पसंख्यक मोर्चा ने रविवार को मातामंड चौराहा पर चाय चौपाल लगाकर लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं इस बीच सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें पहले ही दिन मोर्चा द्वारा 200 नए सदस्य बनाए गए। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा, फूलसिंह कुशवाह, अल्प संख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सैय्यद वकार अली, इफ्तेखार उद्दीन, रसीद भाई सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
ब्यावरा| प्रतिमा स्थल के आसपास सफाई करते जनप्रतिनिधि।भास्कर